फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   General knowledge questions confused the candidates

Banda News: सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया (युवा पेज )

Sun, 09 Jun 2024 10:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Jun 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
General knowledge questions confused the candidates
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को तीन केंद्रों में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। भीषण गर्मी की वजह से दोनों पालियों में पंजीकृत 1482 परीक्षार्थियों में से 381 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया तो अन्य विषयों के प्रश्न सरल रहे।
विज्ञापन




बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से आए नोडल अधिकारी डॉ. ऋषिकेश गुप्ता व अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव की देख-रेख में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई। बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 1382 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से परीक्षा थी। परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी ली गई। मोबाइल व अन्य सामान बाहर कक्ष में जमा कराया गया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 1382 परीक्षार्थियों में 190 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में 1191 उपस्थित रहे और 191 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से आए नोडल अधिकारी डॉ. ऋषिकेश गुप्ता, राजकीय महिला डिग्री काॅलेज प्राचार्य डाॅ.दीपाली गुप्ता, पंडित जेएन डिग्री काॅलेज प्राचार्य प्रो.केएस कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव ने तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पालियों में शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

-बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी पहले से करके आए थे। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने कुछ देर उलझाया, अन्य विषयों के पेपर बेहतर हुए हैं।

-सोनेलाल, बंगालीपुर
----------



-बीएड प्रवेश परीक्षा में पहले जो प्रश्न सरल थे, वही किए। इसके बाद मुश्किल प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया। कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा है।

-आकांक्षा तिवारी, तिंदवारी


--------

-परीक्षा को लेकर पहले तो कुछ डर लग रहा था, लेकिन जब पेपर देखा तो काफी आसान लगा। हमने पहले से तैयारी की थी।

-अर्पिता, अतर्रा
------



-प्रवेश परीक्षा में सब कुछ ठीक रहा। सामान्य के कुछ प्रश्न नहीं कर पाए हैं। उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे।

-आस्था, अतर्रा


-------

वर्जन-

-बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दोनों पालियों में नकल विहीन व शांति पूर्ण माहौल में हुई है। एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। नोडल अधिकारी व एडीएम ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया और सघन तलाशी ली गई।
- डॉ.दीपाली गुप्ता, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय व उप नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed