{"_id":"69c57b377b54b7e9f90fca6b","slug":"gas-cylinders-are-being-distributed-under-the-watch-of-the-pac-and-the-queues-are-never-ending-banda-news-c-212-1-sknp1006-143491-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पीएसी के पहरे में गैस सिलिंडर का वितरण, खत्म नहीं हो रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पीएसी के पहरे में गैस सिलिंडर का वितरण, खत्म नहीं हो रही लाइन
Fri, 27 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटाे- 14 घरेलू गैस सिलिंडर वितरण केंद्र में उपभोक्ताओं को लाइन से लगवाता पीएसी जवान। संवाद
बांदा। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को पुराने आरटीओ ऑफिस के पास घरेलू गैस सिलिंडर वितरण सेंटर पर पीएसी के पहरे में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण करना पड़ा। इस बीच एसडीएम नमन मेहता व सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिलिंडर वितरण की प्रणाली को समझकर एजेंसी संचालक को वॉट्सऐप ग्रुप बनाने की सलाह दी। जिसमें बुकिंग व डिलीवरी तिथि को शामिल करने के लिए कहा। दोनों अधिकारी तकरीबन दो घंटे वितरण केंद्र में रुके रहे।
गुरुवार को शहर की आराधना गैस एजेंसी पर एक ही गाड़ी सिलिंडर की आपूर्ति मिली। 360 सिलिंडरों की खेप आते ही सुबह से ही लाइन में लगे उपभोक्ताओं के चेहरे में मुस्कान आ गई। उपभोक्ताओं को लाइन में लगाकर सिलिंडर का वितरण शुरू कराया। उपभोक्ताओं की भीड़ के मद्देनजर और एक दिन पूर्व हुईं घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को पीएसी के पहरे में घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण कराना सुनिश्चित किया गया। इस बीच एसडीएम सदर नमन मेहता और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने भी वितरण स्थल का जायजा लिया।
एसडीएम सदर ने एजेंसी संचालक रामेंद्र शर्मा से घरेलू गैस सिलिंडर वितरण प्रणाली को समझा। एसडीएम ने एजेंसी संचालक से एक पब्लिक उपभोक्ता वॉट्सऐप ग्रुप बनाने की सलाह दी। इसमें बुकिंग, डिलीवरी तिथि को साझा करने के लिए कहा। साथ ही शेष उपभोक्ताओं की सूची भी जारी के लिए कहा।
विज्ञापन
वर्जन
घरेलू गैस सिलिंडर वितरण प्रणाली को निरीक्षण के दौरान समझा है। एजेंसी संचालक से वॉट्सऐपग्रुप बनाने की सलाह दी है। इस ग्रुप में बुकिंग, डिलीवरी व शेष उपभोक्ताओं की सूची जारी को कहा है।
नमन मेहता
एसडीएम सदर, बांदा
घरेलू गैस सिलिंडर में हो रहीं घटनाओं व उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पीएसी बल लगाया गया है। जिससे वितरण के दौरान कोई अभद्रता व मारपीट जैसी घटनाएं न हो सके।
मेविस टॉक
सहायक पुलिस अधीक्षक, बांदा।