फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ganja cultivation caught, more than five quintals of ganja recovered

Banda News: गांजे की खेती पकड़ी, पांच क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद

Mon, 25 Dec 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 25 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ganja cultivation caught, more than five quintals of ganja recovered
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंधोइन गांव के मजरा बड़े तीर में पुलिस ने छापामारा तो एक खेत में लगा 5 क्विंटल 70 किलो हरा गांजा व आरोपी के घर से 650 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अजीत पांडेय व उनकी टीम ने बंधोइन के मजरा बड़ी तीर में छापा मारकर मोती लाल निषाद को पकड़ा। वह खेत में हरे गांजे की खेती करते मिला। इसे सुखाकर वह गांजा बेचने का कारोबार भी करता था। इसे काटने के बाद हरा गांजा 570 किलो ग्राम मिला है। सूखा गांजा भी 650 ग्राम बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हरे गांजे को सुखाकर बेचता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed