फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Frustrated with the conditions of the company, the mason committed suicide by hanging himself.

Banda News: कंपनी की शर्त से निराश राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Frustrated with the conditions of the company, the mason committed suicide by hanging himself.
खप्टिहा कलां (बांदा) । इटावा की एक कंपनी में सिक्योरिटी के रूप में 25 हजार जमा करने के बाद राजमिस्त्री से तीन लोगों को और कंपनी से जोड़ने की शर्त से निराश राजमिस्त्री ने घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने पत्नी से बताया कि उसके 25 हजार रुपये पानी में चले गए।
विज्ञापन




पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के अमान डेरा निवासी नारायण निषाद (35) ने शनिवार की रात अपने मकान की बीम में लगी सरिया में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी रानी देवी की नींद रात दो बजे खुली तो उसे बिस्तर से नदारद पाया। उसने ऊपर जाकर देखा तो वह सरिया से फंदा लगाए लटका था।
विज्ञापन


पत्नी रानी ने बताया कि वह इटावा गया था। वहां किसी कंपनी में उसके सिक्योरिटी के रूप में 25 हजार रुपये जमा कराए गए थे। वहां उससे तीन और लोगों को जोड़ने व 25-25 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया था। इससे निराश होकर वह रात में घर आया था। घर में खाना खाने के दौरान उसने कहा था कि वह बर्बाद हो गया। उसके 25 हजार रुपये पानी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़े भाई हुनर निषाद ने बताया कि वह किस कंपनी में गया था। यह उसे नहीं मालूम। सिर्फ इतनी जानकारी है कि वह इटावा गया था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। इटावा में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक नारायण के पांच पुत्र व एक पुत्री है। पुत्र रामकरन व पुत्री पूनम की शादी हो चुकी है। चौकी इंचार्ज खप्टिहा कला धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फंदा लगाकर खुदकुशी की है। परिजन किसी कंपनी में 25 हजार रुपये लगाने की बात कह रहे हैं। अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed