फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Frustrated by her mother's scolding, the teenager committed suicide by hanging herself

Banda News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 29 Jun 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Frustrated by her mother's scolding, the teenager committed suicide by hanging herself
बांदा। घरेलू कामकाज को लेकर मां ने डांटा तो किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी शंभू प्रजापति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी गोमती ने शनिवार की शाम चार बजे घर के कमरे में साड़ी से लकड़ी की मयारी से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी रानी कमरे में गई तो बेटी को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। पिता के मुताबिक, वह सुबह किसी काम के लिए गया था। पत्नी रानी ने बेटी से खाना बनाने के लिए कहा था। अनसुना करने पर पत्नी ने उसे डांट दिया था। इसी के चलते बेटी ने फंदा लगा लिया। गोमती गांव के स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। शंभू मुंबई में काम करता है। वह 20 दिन पहले ही मुंबई से गांव आया है। गोमती दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ा पुत्र राजेंद्र औरंगाबाद में काम करता है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि पूछताछ में मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी के आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed