फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   From 2.44 million in losses would Muktidham rejuvenation

मुक्तिधाम घाटों का 2.44 करोड़ से होगा कायाकल्प

Wed, 25 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 25 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
From 2.44 million in losses would Muktidham rejuvenation

मुक्तिधाम हरदौली घाट और राजघाट में केन नदी से हो रहे कटाव को रोकने तथा मनीपुर माइनर ड्रेनेज के सुंदरीकरण को शासन ने 2.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से एक करोड़ 76 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सिंचाई प्रखंड तृतीय को दोनों मुक्तिधामों तथा केन नहर प्रखंड को मनीपुर माइनर ड्रेनेज की जिम्मेदारी मिली है। राजघाट मुक्ति धाम परियोजना के लिए शासन ने पिछले वर्ष सिंचाई विभाग से प्रस्ताव मांगा था। दिसंबर में प्रमुख सचिव ने ढाई करोड़ की इस परियोजना को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


केन नदी में हरदौली घाट पर एक करोड़ एक लाख 32 हजार रुपये, राजघाट के लिए 78.83 लाख और मनीपुर ड्रेनेज के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से हरदौली, राजघाट तथा मनीपुर माइनर ड्रेनेज में पक्के घाट, रैंप, गेट, कुर्सियां, टीन शेड और फुलवारी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली किश्त के रूप में हरदौली घाट के लिए 51.32 लाख रुपये आवंटित हुए हैं  जबकि राजघाट के लिए पूरी 78.83 लाख रुपये की धनराशि मिली है। दोनों के सुंदरीकरण का कार्य सिंचाई प्रखंड तृतीय कराएगा। मनीपुर माइनर ड्रेनेज के लिए 60 लाख में 46 लाख रुपये मिल गए हैं।


केन नहर प्रखंड में उप खंड अधिकारी, हबीब उल्ला ने कहा कि निर्माण की कवायदें शुरू कर दी गई हैं। टेंडर आदि की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी। केन नदी में तेजी से कटान हो रहा रहा है। इस योजना का उद्देश्य नदियों का कटान रोकने के साथ सुंदरीकरण का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed