फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Frightened by extortion auto parts mechanic sets himself on fire in banda

ब्याज पर लिए थे 70 हजार, 10 लाख दे चुका: बदमाश की धमकी से डरकर अली ने खुद को लगाई आग, बेगम ने बचाई शौहर की जान

Sat, 26 Aug 2023 08:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Aug 2023 08:32 PM IST
सार

भाई ने बताया कि कुछ वर्षों पूर्व उसके भाई ने काम धंधे के लिए हिस्ट्रीशीटर से 70 हजार रुपये लिए थे। इस रुपये को वह ब्याज सहित करीब 10 लाख रुपये अदा कर चुका है।

विज्ञापन
Frightened by extortion auto parts mechanic sets himself on fire in banda
पीड़ित पप्पू और उसका भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर द्वारा रंगदारी में पांच लाख रुपये वसूलने और धमकाने से खौफजदा ऑटो पाटर्स मैकेनिक ने घर के बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से जल गया। किसी तरह आग बुझाई गई और फिर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीनगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब मिनहाज अली उर्फ पप्पू (29) ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। यह घटना देख उसकी पत्नी आफरीन ने किसी तरह आग बुझाकर परिजनों को बुलाया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह 60 प्रतिशत तक झुलस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में बड़े भाई रेयाज अली ने बताया कि उसका छोटा भाई पप्पू ऑटो पाटर्स मैकेनिक है। रात नौ बजे वह दुकान से घर जा रहा था तभी मोहल्ले का ही दबंग हिस्ट्रीशीटर मिला और उसके भाई से रंगदारी में पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। पप्पू के मना करने पर उसने उसे धमकाया। इससे खौफजदा होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन

भाई ने बताया कि कुछ वर्षों पूर्व उसके भाई ने काम धंधे के लिए हिस्ट्रीशीटर से 70 हजार रुपये लिए थे। इस रुपये को वह ब्याज सहित करीब 10 लाख रुपये अदा कर चुका है। इस पर भी हिस्ट्रीशीटर उससे पांच लाख रुपये और अदा करने के लिए धमकाता रहता है। इससे वह तनाव में रहता था। भाई ने कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तहरीर दी है।

शहर कोतवाल मनोज शुक्ल का कहना है कि तहरीर मिली है। चूंकि पप्पू ने खुद आग लगाई है। घटना के तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed