{"_id":"6579ef075713779a7507414d","slug":"fraud-against-farmers-in-the-name-of-providing-loan-banda-news-c-212-1-bnd1002-5244-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऋण दिलाने के नाम पर किसान से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऋण दिलाने के नाम पर किसान से धोखाधड़ी
Wed, 13 Dec 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
जसपुरा। कृषि कार्य के लिए लोन दिलाने के नाम पर किसान के साथ धोखाधड़ी की गई। किसान ने न्यायालय के आदेश पर जसपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के बहुंडरी नरजिता गांव निवासी शिवरतन ने सीजेएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर कहा कि उसने अपने करीबी मित्र गौरीकला गांव निवासी रामू सिंह से कृषि कार्य के लिए लोन दिलाने की बात कही थी। रामू ने उसे इंडियन बैंक के मैनेजर से लोन पास कराने का वादा किया था।
जिस पर किसान अपनी खसरा खतौनी, आधार कार्ड, भूमि किस्म का प्रमाण पत्र व 500 रुपये रामू सिंह को दिया था। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने सादे कागज में उसके हस्ताक्षर करा लिए थे। रामू सिंह व शाखा प्रबंधक ने उसे बताया कि उसकी पांच लाख 50 हजार का ऋण स्वीकृत हुआ है। जिसमें 90 हजार उसे दिए और शेष रकम को रामू सिंह ने गबन कर ली।
विज्ञापन
जब किसान के पास नोटिस आया तब उसे ठगी का एहसास हुआ। न्यायालय के आदेश पर आरोपी रामू सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।