{"_id":"66982af8048b6cdd5b0d38b6","slug":"four-people-including-a-shopkeeper-couple-were-attacked-due-to-enmity-banda-news-c-212-1-sknp1006-113248-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रंजिश में दुकानदार दंपती समेत चार लोगों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रंजिश में दुकानदार दंपती समेत चार लोगों पर हमला
विज्ञापन
बांदा। निर्माण सामग्री की दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार दंपती समेत चार लोगों को आठ लोगों ने घेरकर लाठी-कुल्हाड़ी से मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी रामशरण (50) गांव में गिट्टी, सीमेंट, सरिया की दुकान किए है। मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद कर बिक्री का एक लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही आठ लोगों ने घेरकर उस पर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंची उसकी पत्नी शांति (45), पुत्र विनोद (28) व बेटी रीतू (18) को भी हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया।
रामशरन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका पिता चंद्रपाल अपने खेत में शौच कर रहा था। तभी पड़ोसी खेत मालिकों ने उसे ललकारा और खेत में शौच करने से मना किया। इस पर विवाद हो गया था। पीड़ित पक्ष ने विधायक से शिकायत की थी। तब पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपियों से जांच पड़ताल की। इसी बात पर आरोपी पक्ष खुन्नस रखेगा। रामशरण ने बिक्री का एक लाख रुपये भी छीनने का आरोप लगाया है। कमासिन थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।