फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four people including a railway employee died, suspected to be due to heat stroke

Banda News: रेलकर्मी समेत चार ने तोड़ा दम, लू की आशंका

Mon, 03 Jun 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Four people including a railway employee died, suspected to be due to heat stroke
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेल कर्मी व सड़क मजदूर समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लू से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के देवगांव निवासी रेल कर्मी गया प्रसाद (40) शनिवार को ड्यूटी के बाद रेल काॅलोनी में अपने कमरे पहुंचा। रविवार को सुबह हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां दम तोड़ दिया। भतीजे रवि कुमार ने बताया कि गया प्रसाद बांदा रेलवे स्टेशन परकर्मचारी थे। उनके दो पुत्र हैं। घर में पत्नी मालती है। भतीजे ने लू लगने की आशंका जताई है।
हमीरपुर के बनी भौता ओमर नगर निवासी अमित कुमार (40) ट्रक ड्राइवर था। रविवार को दोपहर कबरई से गिट्टी लेकर असोथर गया था। ट्रक खाली कर वापस कबरई जा रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा के पास ट्रक में बैठे-बैठे हालत बिगड़ गई। उसने वहीं दम तोड़ दिया। काफी देर तक जब वह कबरई नहीं पहुंचा तो ट्रक मालिक ने फोन किया। जवाब न मिलने पर अन्य ट्रक चालकों को पता लगाने के लिए कहा। साथी चालक पहुंचे तो देखा वह सीट पर ही मृत पड़ा था।
विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउद नगर निवासी दीनानाथ (50) महोबा में सड़क निर्माण में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात में हालत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को सुबह डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। पड़ोसी मनीष कुमार ने बताया कि परिजन लू लगने की आशंका जता रहे हैं। उसकी पत्नी पार्वती भी साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देविन पुरवा निवासी राजू वर्मा (35) बांदा के निजी बस अड्डे में गाड़ी साफ करने का काम करता था। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे वह धूप से आकर अपना सिर धोने लगा। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन लू लगने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed