फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   four nodal officer in banda

मंडल में शासन ने नामित किए चार नोडल अधिकारी, इसमें तीन आईएएस और एक पीसीएश

Wed, 06 May 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
four nodal officer in banda
कोविड-19 से प्रभावित मरीजों के इलाज और संक्रमण रोकने के लिए की जा रही कवायदों की शृंखला में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी मंडलों में विशेष नोडल अधिकारी संबद्ध किए हैं। इनमें से हरेक अधिकारी को एक-एक जनपद की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये सभी अधिकारी मंडलायुक्त के नियंत्रण में काम करेंगे। एक सप्ताह तक आवंटित जनपद में रहेंगे। चित्रकूटधाम मंडल में चार अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इनमें तीन आईएएस और एक पीसीएस हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शासन द्वारा बुधवार (6 मई) को जारी शासनादेश का हवाला देकर बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में तीन आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी नियुक्त हुए हैं। चारों को मंडल के अलग-अलग जनपदों का दायित्व सौंपा जाएगा। नियुक्त किए गए अधिकारियों में राहुल सिंह (आईएएस) अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, आलोक सिंह (आईएएस) अपर निदेशक सूडा, उत्तर प्रदेश, अच्छेलाल सिंह यादव (आईएएस) विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन और नंदलाल सिंह (पीसीएस) कुलसचिव, उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ शामिल हैं।
विज्ञापन

शासनादेश में कहा गया है कि आवंटित जनपद में ये अधिकारी एक हफ्ते तक प्रवास करके वहां चल रही कम्युनिटी किचेन, शेल्टर होम, अन्य प्रदेशों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की समस्त व्यवस्थाएं, क्वारंटीन सेंटर्स की समस्त व्यवस्थाएं तथा कोविड-19 की रोकथाम के लिए शासन के आदेशों का समय से अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही रोजाना शाम को इसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed