फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four killed including father-son in two accidents

दो हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत

Sun, 30 Dec 2018 11:35 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 30 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four killed including father-son in two accidents
सीमावर्ती मध्य प्रदेश में दुर्घटनास्थल पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

दो सड़क हादसों में दो बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। इसमें एक हादसा सीमावर्ती मध्य प्रदेश इलाके हुआ, लेकिन मरने वाले दोनों युवक बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र के हैं।  

विज्ञापन


पहली घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी (55) अपने पुत्र अश्वनी उर्फ जुग्गी (20) के साथ रविवार की दोपहर गांव से बाइक पर बांदा आ रहे थे। कोतवाली देहात और तिंदवारी थाने की सीमा पर बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान कमलेश वाजपेयी सहित ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक का पीछा किया।
विज्ञापन


चालक नरेंद्र कुमार पुत्र पारस यादव (गोरखपुर) ने ट्रक रास्ते में ही छोड़कर कुरसेजा चौकी में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, घटनास्थल से दोनों शव देहात कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाए। मृतक पेशे से किसान थे। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सरांय जदीद गांव के अबारक खां (26) पुत्र बाकर खां और कबौली गांव के अंसार खां (25) पुत्र निसार खां रविवार को दोपहर बाद एक ही बाइक पर जलसे में शामिल होने छतरपुर जा रहे थे। दिन में करीब तीन बजे पन्ना (एमपी) के बमारी तिगैला में नेशनल हाईवे-55 पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।


कुछ ही दूर पर जाकर असंतुलित ट्रक भी पलट गया। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों हाफिज थे। बमीठा (पन्ना) थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और मृतकों के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed