{"_id":"5f70cc288ebc3e9baf5cdc60","slug":"four-killed-in-laborer-s-death-report-in-banda-banda-news-knp585167769","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: मजदूर की मौत में चार पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: मजदूर की मौत में चार पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को समझाते क्षेत्राधिकारी।
- फोटो : BANDA
नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के पाड़ा देव गांव में शुक्रवार की रात बालू का खनन करते समय टीला ढह जाने से युवा मजदूर की दबकर हुई मौत का प्रकरण रविवार को तूल पकड़ गया।
परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को बांदा-नरैनी मुख्य मार्ग में रखकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि यह दुर्घटना नहीं, हत्या है। अंतत: पुलिस ने भाई की तहरीर पर बालू डंप कराने वाले सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या और एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव का मजदूर गोरा श्रीवास (37) पुत्र बद्री 25 सितंबर की रात बरुआ स्योढ़ा गांव के एक ट्रैक्टर में पाड़ा देव गांव में बालू खनन करने गया था। शनिवार को तड़के करीब तीन बजे टीला ढह जाने से बालू-मिट्टी में दब गया। अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में मौत हो गई। फौरीतौर पर पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन गांव आ गए।
रविवार को सुबह बांदा-नरैनी मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि यह हत्या की घटना है। रिपोर्ट दर्ज की जाए। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी सियाराम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लगभग दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
मजदूर के भाई राजकुमार की तहरीर पर कोतवाली में छोटा पुत्र भोला, बड़े पुत्र चुन्नू, जगमोहन पुत्र गोविंद (बरुआ स्योढ़ा) और फूल मिश्रा (अछरौड़) के विरुद्ध हत्या और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
तहरीर में कहा कि 25 सितंबर की रात छोटा और बड़े उसके भाई गोरा श्रीवास को जगमोहन के ट्रैक्टर में मजदूरी के लिए ले गए थे। वहां फूल मिश्रा के बालू भंडारण में बालू का डंप करवा रहे थे।
आरोप लगाया कि इन्हीं चारों ने गोरा की हत्या कर दी और बिना बताए बोलेरो में लादकर अस्पताल ले गए। कोतवाली के उपनिरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि चारों के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।