{"_id":"636a918586abb22d732ab262","slug":"four-crore-rupees-were-demanded-only-1-60-crores-were-received-banda-news-knp7272742103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः मांगे थे चार करोड़ रुपये, मिले सिर्फ 1.60 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः मांगे थे चार करोड़ रुपये, मिले सिर्फ 1.60 करोड़
विज्ञापन
बांदा। सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए शासन ने लक्ष्य के सापेक्ष महज 25 फीसदी बजट जारी किया है। विभाग ने बांदा जनपद की 65 सड़कों के पैचवर्क के लिए शासन से 4 करोड़ से अधिक की मांग की थी, लेकिन सिर्फ 1.60 करोड़ का बजट मिला है। इससे सड़कों में मरहम लगाने का काम किया जाएगा। विभाग को अभी और बजट मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं ने अक्तूबर माह में खराब सड़कों का सर्वे कराया था। इनमें बाढ़ व बारिश से बर्बाद हुईं 65 सड़कें शामिल थीं। शासन से इन सड़कों के 63.880 किलो मीटर पैच भरने के लिए 459.47 लाख प्रस्ताव भेजा था।
शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति तो किया, लेकिन बजट 1.60 करोड़ ही भेजा, जो ऊंच के मुंह में जीरा साबित होगा। ऐसे में 15 नवंबर तक सड़कों के पैचवर्क का काम अधर में लटक सकता है। हालांकि विभाग का मानना है कि शासन ने बजट की पहली किस्त जारी की है।
विज्ञापन
कबा कि अभी और बजट आने की उम्मीद है। जो बजट मिला है, उससे सड़कों के पैच भरने का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण प्रांतीय शाखा के जूनियर इंजीनियर कुलदीप का कहना है कि अब तक जनपद की 25 सड़कों में पैच भरने का काम किया जा रहा है। जो करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है। दावा किया किया कि 15 नवंबर तक 25 सड़कों के पैच भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा। अन्य 35 सड़कों के गड्ढ़े (पैच) भरने का काम जारी रहेगा। बजट आने पर भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।