{"_id":"617aee6aec69fc24b2185eb6","slug":"four-arrested-with-25-kg-ganja-banda-news-knp6609918115","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
Four arrested with 25 kg ganja
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एसओजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) और बिसंडा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार 25.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक तीन राज्यों से यहां गांजा पहुंचाया जाता है। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
बिसंडा थाना इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की रात कैरी गांव तिराहा से चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान विकास सिंह (देवखेर), श्रवण कुमार (कैरी), रवि सिंह (शारदा नगर, अतर्रा) व विनय सिंह (खुरहंड) के रूप में सामने आई। पांचवां आरोपी कोर्रम (बबेरू) गांव निवासी भोला पटेल पुलिस घेराबंदी
के बावजूद भागने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से गांजा के अलावा चार मोबाइल, 1370 रुपये और दो बाइक मिली हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांजा की खेप पहुंचाने वाले सरगना की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों को यहां टुकड़ों में गांजा पहुंचाया जाता है। मध्य प्रदेश, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर यहां आरोपियों को उपलब्ध कराया जा रहा था। इससे जुड़े और लोगों की भी तलाश की जा रही है।
पकड़े गए आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है। टीम में एसआई इंद्रजीत मिश्रा, सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया सहित महेश सिंह, भूपेंद्र सिंह और एसओजी के अश्वनी, नीतेश समाधिया, भानु प्रकाश, सत्यम गुर्जर आदि शामिल रहे।