फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Food inspector will be posted at tehsil level

अब तहसील स्तर पर फूड इंस्पेक्टर

Fri, 21 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 21 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में अब तहसीलों स्तर पर फूड इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। चारों जिलों की 16 तहसीलों और मुख्यालयों में 21 फूड इंस्पेक्टर मिलावटखोरों और दूषित खाद्य पदार्थों पर नजर रखेंगे। विशेष सचिव ने मंडलायुक्त व खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारियों को सृजित पदों पर शीघ्र तैनाती करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश में मिलावटखोरी और दूषित खाद्य पदार्थों के काफी मामले सामने आए हैं। विभाग द्वारा जांच के लिए भेजे गए नमूने लगातार फेल हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने फूड इंस्पेक्टर के पद बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। जिला मुख्यालयों के अलावा अब तहसील स्तर पर फूड इंस्पेक्टर तैनात होंगे।
विज्ञापन


सूबे में 662 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (फूड इंस्पेक्टर) के पद सृजित किए गए हैं। इनमें 637 अधिकारियों को तहसीलों में नियुक्त किया जाएगा। अभी तक चित्रकूटधाम मंडल में 10 फूड इंस्पेक्टरों की नियुक्ति है। इनमें बांदा व हमीरपुर में तीन-तीन, चित्रकूट व महोबा में दो-दो फूड इंस्पेक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था में बांदा में अब सात फूड इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। इनमें एक-एक पांचों तहसीलों में और मंडल मुख्यालय में दो की तैनाती रहेगी। हमीरपुर की चारों तहसीलों के अलावा यहां मुख्यालय में दो फूड इंस्पेक्टरों की तैनाती होगी। इसी तरह महोबा की तीन तहसीलों के अलावा मुख्यालय में एक फूड इंस्पेक्टर की तैनाती रहेगी।

जबकि चित्रकूट की चार तहसीलों में ही फूड इंस्पेक्टर तैनात होंगे। यहां मुख्यालय के लिए पद सृजित नहीं किया गया है।  उत्तर प्रदेश शासन की विशेष सचिव जुबैर अली हाशमी ने मंडलायुक्त व अभिहीत अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि मंडल में सृजित पदों पर शीघ्र तैनाती की जाए। लोक सेवा आयोग से इनका चयन किया गया है।

बंद होंगी सात दुकानें
जिले में खाद्य वस्तुओं के लिए गए नमूनों की आई जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली है। पिछले वर्ष मंडल में जांच को भेजे गए 162 सैंपल में 48 नमूने फेल मिले। इस खाद्य सुरक्षा विभाग ने शासन के आदेश पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। नतीजे में इस वर्ष 255 नमूने जांच को भेजे गए।


रिपोर्ट में 87 नमूने फेल आए। इनमें सबसे ज्यादा 52 सैंपल बांदा जिले के हैं। 52 में 7 नमूने खतरनाक की श्रेणी में बताए गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन दुकानों को बंद कराने के आदेश आयुक्त ने दिए हैं। मालिकों को नोटिस भेजी गई है। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed