फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fog stop speed, trains 14 to 16 hours late

कोहरे ने थामीं रफ्तार, ट्रेनें 14 से 16 घंटे लेट

Sat, 03 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 03 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fog stop speed, trains 14 to 16 hours late
शहर में छाई कोहरे की धुंध (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बांदा। कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगाम लग गई है। पटरियों पर सरपट भागने वाली सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें कोहरे की धुंध में रेंग रही हैं। ऐसे में ज्यादातर ट्रेनें 14 से 16 घंटे तक लेट चल रही हैं। सर्दीली हवाओं में प्लेटफार्म पर यात्रियों को घंटों ठिठुरना पड़ रहा है। एक सैकड़ा से ज्यादा रिजर्वेशन निरस्त हुए हैं। दो दिनों से कोहरा कहर ढा रहा है। सूरज नजर ही नहीं आ रहा। शाम होते ही कोहरा गहराने लगता है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा घनी धुंध रात में और तड़के हो रही है। विजिबिल्टी में भारी कमी आई है। सुबह और रात में 50 मीटर भी नजर आना मुमकिन नहीं हो पा रहा। ऐसे में वाहनों से लेकर ट्रेनों तक की रफ्तार थम गई हैं। चित्रकूटधाम मंडल में लगभग सभी ट्रेनें कई घंटे विलंब से आ-जा रही हैं। हजरत निजामुद्दीन से मानिकपुर जाने वाली संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार को यहां 16 घंटा देरी से आई। शाम लगभग छह बजे यह बांदा पहुंची। इसी तरह सुपरफास्ट ग्वालियर-हावड़ा और हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस क्रमश: 5 व 7 घंटा देरी से चल रही हैं। हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस 14 घंटा लेट चलकर शाम करीब चार बजे बांदा आई। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस सुबह चार घंटा देरी से आई। जबलपुर-बरौनी और बरौनी-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 4-4 घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन



कोहरे ने रद्द कराए 120 रिजर्वेशन
बांदा। नोट बंदी से रेलवे की आमदनी में आई गिरावट के बीच कोहरे ने भी रेलवे की आय में कमी ला दी है। बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित करके रिजर्वेशन रद्द करा दिया है। सबसे ज्यादा 35 रिजर्वेशन हजरत निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के रद्द हुए हैं। महाकौशल से हजरत निजामुद्दीन के लिए कराए गए 30 आरक्षण भी निरस्त करा दिए गए हैं। इसके अलावा ग्वालियर हावड़ा चंबल एक्सप्रेस के 25, चित्रकूट एक्सप्रेस के 20 और गरीब रथ के 10 रिजर्वेशन निरस्त कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्री ट्रेन की फोन से लोकेशन लें
बांदा। स्टेशन प्रबंधक वीपी वर्मा ने यात्रियों को सलाह दी है कि कोहरे से ट्रेनों के अत्याधिक लेट चलने के मद्देनजर यात्री ट्रेनों का लोकेशन फोन पर लें। पूछताछ के लिए फोन नंबर-139 पर काल करें। यात्रियों से कहा कि ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। ऐसे में खाने-पीने का सामान ज्यादा साथ रखें। उन्होंने बताया कि जो ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा चलती थी वह कोहरे की धुंध में बमुश्किल 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे ही चल पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed