{"_id":"6ab806b3822954f2a5072707","slug":"floodwaters-cover-the-chandraval-causeways-traffic-movement-haltedfloodwaters-cover-the-chandraval-causeways-traffic-movement-halted-banda-news-c-12-1-knp1100-1663383-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चंद्रावल के रपटों पर बाढ़ का पानी, आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चंद्रावल के रपटों पर बाढ़ का पानी, आवागमन बंद
Sat, 26 Sep 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-पड़ोहरा-नांदादेव रपटे के ऊपर से बहता पानी। संवाद
पैलानी। चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने से पैलानी तहसील क्षेत्र में नांदादेव-पड़ोहरा और गौरी-अमारा रपटों पर बाढ़ का पानी आ गया।
दोनों रपटों के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजरने से आवागमन फिर बंद हो गया है। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि सिंधन कलां में तुरी नाले से लोगों का आवागमन जारी है।
चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर तहसीलदार पैलानी महेंद्र कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर रपटों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को पानी के बीच पैदल या वाहन से आवागमन न करने की हिदायत दी। नाव से आवागमन की स्थिति में लाइफ जैकेट का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। (संवाद)