फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five SP leaders robbery, assault reported

नरैनी में होर्डिंग्स फाड़ने के विवाद ने पकड़ा तूल, पांच सपा नेताओं पर लूट, मारपीट की रिपोर्ट

Wed, 25 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 25 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five SP leaders robbery, assault reported

भाजपा की होर्र्डिंग्स फाड़ना और इसी आरोप में व्यापारी के साथ मारपीट और

विज्ञापन
लूट करना सपा नेताओं को महंगा पड़ा। भाजपा और व्यापारी नेताओं ने पांच सपा नेताओं के खिलाफ अलग-अलग नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

लूट समेत मारपीट आदि की धाराएं निरुद्ध की गई हैं। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 30 अज्ञात लोग भी रिपोर्ट में शमिल हैं। नामजद होने वालों में सपा से पिछला विधान सभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी और पूर्व जिला महासचिव शामिल हैं।

नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को नरैनी में सपा ने ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया था। इसके लिए नगर में जगह-जगह बैनर और होर्डिंग्स लगाई थीं। भाजपाइयों का आरोप है कि चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंग्स लगी थी। रात में सपा नेताओं ने होर्डिंग्स को फेंक दिया। ऐसा करते उन्हें कुछ लोगों ने देखा भी।
विज्ञापन


जवाब में भाजपाइयों ने सपाइयों की लगाई गई होर्डिंग फाड़ दी। इसी में दोनों के बीच तनातनी हो गई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह सेंगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उपरोक्त विवाद के चलते मंगलवार की रात करीब 10 बजे सपा नेता (विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे) भरतलाल दिवाकर सहित पूर्व जिला महासचिव जगमोहन यादव, पूर्व जिला मंत्री अवधेश सिंह, शाहिद अली व बिल्लम महराज तथा 25 अज्ञात लोग उनके घर आए और अभद्रता करते हुए उनकी मां को धकिया दिया और धौंस-धमकी भी दी। इनमें से कुछ असलहों से लैस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता का कहना है कि उसने घर में छिपकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि दिलीप राजपूत, नगर अध्यक्ष अशोक कुशवाहा सहित कई भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट तथा गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनाया।

पुलिस ने पांचों सपा नेताओं भरतलाल दिवाकर, जगमोहन यादव, अवधेश सिंह, शाहिद अली और बिल्लम महाराज के विरुद्ध धारा 147, 504, 506, 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी आरोप लगया है कि सपाइयों ने विपिन दीक्षित और कमलाकांत द्विवेदी के दरवाजे पर जाकर भी हंगामा किया।

सपा नेताओं पर दूसरा लूट और मारपीट का मुकदमा व्यापारी कुलदीप गुप्ता ने दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर मेें कुलदीप ने कहा है कि रात नौ बजे वह चौराहे पर था। तभी सपा नेता जगमोहन यादव और शाहिद अली व पांच अन्य अज्ञात आए और उस पर होर्डिंग्स फाड़ने का आरोप लगाते हुए मारपीट की।

उसे बचाने आए विजय चौरसिया को भी पीटा और उसकी जेब से 2000 रुपये छीन लिए। उधर, इन व्यापारियों के समर्थन में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्त के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी नरैनी कोतवाली में जमा हो गए। कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने जगमोहन यादव और शाहिद अली तथा पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 392, 323, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो ‘बाजार बंद’ आदि आंदोलन किए जाएंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने कहा है कि जांच की जा रही है। जल्द दोषियों की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed