फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five more writers suspended, 24 suspended so far

पांच और लेखपाल निलंबित, अब तक 24 सस्पेंड

Sat, 14 Jul 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 14 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five more writers suspended, 24 suspended so far
सदर तहसील में प्रदर्शन करते हड़ताली लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला

हड़ताली लेखपालों पर शासन की कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी चली। पांच और लेखपाल निलंबित कर दिए गए। इन्हें मिलाकर दो दिनों के अंदर निलंबित लेखपालों की संख्या अब 24 हो गई है। जिले में 301 लेखपाल हैं। इन सभी को सेवा समाप्त की नोटिस दी गई है। ट्रेनिंग ले रहे 79 प्रशिक्षु लेखपालों को भी बर्खास्तगी की चेतावनी नोटिस दी गई है। 

विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से प्रदेश व्यापी हड़ताल में पूरे जिले के लेखपाल हड़ताल पर हैं। मुख्यमंत्री और शासन के सख्त रुख और निर्देशों के बाद प्रशासन ने इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को 19 लेखपालों को निलंबित कर लगभग पौने तीन सैकड़ा को नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रशिक्षु लेखपालों को बर्खास्तगी की चेतावनी नोटिस दी गई थी। शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्रशासन की यह कार्रवाई जारी रही। पांचों तहसीलों बांदा, नरैनी, पैलानी, अतर्रा व बबेरू में एक-एक और लेखपाल निलंबित कर दिए गए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंगाराम गुप्ता ने बताया कि शासन का रुख सख्त है। लेखपाल तत्काल हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटे तो उन्हें और कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed