Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fisherman's body found in well after missing for five days, murder suspected

Banda News: पांच दिन से लापता मत्स्य पालक का शव कुएं में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Sat, 29 Nov 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 29 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fisherman's body found in well after missing for five days, murder suspected
फोटो- 10 राजू उर्फ महेंद्र सिंह। फाइल फोटो।
बांदा। पांच दिन से लापता मत्स्य पालक किसान का शव गांव में ही स्थित कुएं के अंदर मिला। फायर ब्रिगेड व गोताखोरों ने कुएं में कांटा डालकर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि मत्स्य पालन के व्यवसाय की रंजिश में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। पुलिस और फाॅरेसिंक टीम ने घटनास्थल में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। प़ुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नीलम ने बताया कि उसके पति राजू उर्फ महेंद्र सिंह (50) का शव शनिवार की शाम करीब चार बजे गांव के बजरंगबली बाबा कुआं में पड़ा मिला। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कुएं में रस्सा डालकर कांटे की मदद से शव को बाहर निकाला। पत्नी नीलम के मुताबिक, उसके पति राजू 25 नवंबर को सुबह 11 बजे घर से निकले थे।
विज्ञापन

शाम तक वह घर नहीं आए तो उसने शाम करीब पांच बजे पति राजू के नंबर में कॉल की। जिस पर फोन पर उसे गाली-गलौज सुनाई दिया। उसके बाद उसके पति का फोन स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने राजू को तलाश करने का प्रयास किए लेकिन वह नहीं मिले। तब 26 नवंबर को पुत्र वीरेश ने जसपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्नी का आरोप है कि गांव के ही मत्स्य पालक दो भाइयों ने उसके पति की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तालाब में दोनों आरोपी मत्स्य पालन करते हैं वहां से कुएं की दूरी भी 20 मीटर है। उधर, राजू के भाई दीपक व धनंजय ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके भाई की हत्या की गई है। दीपक ने बताया कि एक दिन पहले उसने कुएं में देखा था, लेकिन शव नहीं पड़ा था। भाई को घर पर बंधक बना कर मार डाला गया है। राजू के पास 30 बीघा जमीन है। राजू खेती किसानी के साथ-साथ मत्स्य पालन का व्यवसाय तालाब में करता था।
-----------------

वर्जन
-----------------

लापता मत्स्य पालक की गुमशुदगी थाने में दर्ज हुई थी, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को उसका शव कुएं से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की जांच की जा रही है।
अनिल कुमार
इंस्पेक्टर, जसपुरा।
------------------

साइड स्टोरी
--------------------
पुलिस ने दो भाइयों में से एक को पकड़ने के बाद छोड़ा
-10 साल से गांव के तालाब में कर रहा था मत्स्य पालन का व्यवसाय
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। रामपुर गांव में लापता मत्स्य पालक का शव कुएं में मिलने के मामले में व्यवसाय को लेकर हुए विवाद में हत्या कर शव फेंकने का आरोप परिजन लगा रहे हैं। वहीं परिजनों का आरोप है कि शक जताने के बाद पुलिस ने एक साझेदार को पकड़ने के बाद छोड़ दिया था।

मत्स्य व्यापारी राजू उर्फ महेंद्र की पत्नी नीलम ने बताया कि उसके पति पिछले 10 साल से मत्स्य पालन का व्यवसाय कर रहे थे। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पति के व्यवसाय में गांव के दो भाई भी पार्टनर हैं। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने एक भाई को पूछताछ के लिए उठाया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। 26 नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पूरा परिवार राजू उर्फ महेंद्र की तलाश कर रहा था। आरोप है कि विवाद के बाद हत्या करके रात में शव को कुएं में फेंका गया है। पहुंची फाॅरेसिंक टीम ने भी जांच पड़ताल की है।

फोटो- 10 राजू उर्फ महेंद्र सिंह। फाइल फोटो।

फोटो- 10 राजू उर्फ महेंद्र सिंह। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed