{"_id":"672670e9ed650b607b048b1f","slug":"fire-started-due-to-spark-of-firecrackers-and-short-circuit-eight-shops-and-four-houses-burnt-down-banda-news-c-212-1-sknp1006-117580-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पटाखों की चिंगारी और शार्ट सर्किट से लगी आग, आठ दुकानें और चार मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पटाखों की चिंगारी और शार्ट सर्किट से लगी आग, आठ दुकानें और चार मकान जले
विज्ञापन
बबेरू /जसपुरा/मटौंध/कोर्रही। दीपावली की रात अलग-अलग तीन थाना क्षेत्रों में हुए अग्निकांडों में लाखों का नुकसान हो गया। आग को काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू किया। आठ दुकानों व चार मकानों में आग लगी थी।
बबेरू कोतवाली क्षेत्रकके कमासिन रोड स्थित रामबक्स तालाब के पास दीपावली की रात आतिशबाजी से भदेहदू गांव निवासी चंद्रकांत की साड़ी सेंटर की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते विकराल हुई आग ने छह और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके में एसडीएम नमन मेहता, सीओ सौरभ सिंह, कोतवाल बलराम सिंह ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक गाड़ी आग बुझाने में सफल न हो सकी तो तीन गाड़ियां और मंगाई गईं। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग से चंद्रकांत का 18 लाख का नुकसान हुआ है। इसी तरह जूली फुटवियर के हरदौली गांव निवासी संजय गुप्ता का 15 लाख का, काव्या गारमेंटस का अवधेश गुप्ता का पांच लाख का नुकसान हुआ है। रेडीमेड कपड़े के दुकानदार महेश गुप्ता का एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। लवकुश सोनी की बर्तन की दुकान, सलमान स्टार मोबाइल सैलून की दुकान का भी नुकसान हुआ है। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, सपा विधायक विशंभर सिंह यादव, व्यापारी नेता सुधीर अग्रहरि, पूर्व राज्य मंत्री शिव शंकर पटेल ने पहुंचकर पीड़ितों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी आग
जसपुरा। थाना क्षेत्र के कस्बे में थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।कस्बे के रामप्रसाद द्विवेदी के पुत्र योगेन्द्र द्विवेदी अपने घर में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोले हैं। परीवा की सुबह उन्होंने दुकान खोली थी। लगभग 11 बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। पड़ोसियों ने तुरंत ही पास में लगे बिजली के खंभे से बिजली का कनेक्शन काट कर किसी तरह से आग में काबू पाने का प्रयास किया। हादसे के काफी देर बाद थाना प्रभारी मोनी निषाद अपने सहयोगियों के साथ में घटना स्थल पर पहुंची। लगभग दो घंटे बाद मुख्यालय से फायर बिग्रेड एक गाड़ी पहुंची।तब तक दुकानदारों ने आग पर काबू पा लिया। एसडीएम शशि भूषण मिश्रा व नायब तहसीलदार मुस्तकीम पहुंचे। दुकानदार ने बताया कि आग से लगभग 15 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। आग से गृहस्थी भी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग
मटौंध। परीवा के दिन शुक्रवार काे सुबह कस्बा निवासी हबीब अहमद के घर में बिजली केबल में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग से कूलर, टीवी, मोबाइल व 16 हजार रुपये जलकर राख हो गए। उनके पुत्र इदरीश के हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र व प्रमाण पत्र भी जल गए। पड़ोसियों के सहयोग से परिजनों ने आग बुझा ली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पटाखों से तीन मकानों में लगी आग
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी तौकीर उर्फ कल्लन , नौशाद व बुस्सू के मकान में पटाखों से आग लग गई। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। यह जानकारी कोर्रही के इलियास कादरी ने दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुशर्रफ खां