फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire in sub station, equipment worth 40 lakhs blown

सब स्टेशन में आग, 40 लाख के उपकरण फुंके

Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fire in sub station, equipment worth 40 lakhs blown
बांदा। जर्जर हाईटेंशन लाइन में आई फाल्ट से मंडल मुख्यालय स्थित 132 केवी सब स्टेशन में 8 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कुछ ही क्षणों में इसने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के साथ ही ट्रांसमिशन विभाग 33 केवी लाइन का ब्रेकर और सीटी भी जल गई। लगभग 40 लाख रुपये के उपकरण फुंक गए। उधर, आग लगने से शहर की बिजली भी ठप हो गई। बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे चिल्ला रोड रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन का मुख्य ट्रांसफार्मर (8 एमवीए) आग का गोला बन गया।
विज्ञापन

काले धुएं के बीच ऊंची लाल लपटों से सब स्टेशन कर्मी सहम गए। कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। ट्रांसफार्मर जल चुका था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। आग से सब स्टेशन में ट्रांसमिशन विभाग का लगा ब्रेकर और सीटी भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) रविकांत ने बताया कि दोनों उपकरण फुंकने से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन फीडरों की बिजली बंद हो गई। इनमें बांदा फीडर, कालूकुआं और कनवारा फीडर शामिल हैं। देर रात तक इन इलाकों की बिजली बहाल नहीं हो पाई।
सब स्टेशन अभियंता और टीम दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति करने की वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटी रही। अवर अभियंता रविकांत अनुरागी ने बताया कि दूसरे ट्रांसफार्मर से फीडरों को जोड़ा जा रहा है।

उपकरण फेल, मेंटीनेंस के नाम पर खेल
सब स्टेशनों के मेंटीनेंस (अनुरक्षण) पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन मामूली फाल्ट में ही ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ ही सब स्टेशन में लगाए गए आग बुझाने के उपकरणों की भी पोल खुल गई। शुरुआत में ही यह उपकरण कारगर साबित होते तो आग इतना विकराल रूप न ले पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed