फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire extinguished itself, thousands of ash trees

खुद बुझी आग, हजारों पेड़ राख

Sun, 26 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguished itself, thousands of ash trees
कालिंजर दुर्ग में आग से जल गए पेड़-पौधे - फोटो : amarujala

महाशिव रात्रि के अवसर पर शुक्रवार को यहां दुर्ग पर स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर के नजदीक जंगल में लगी आग से हजारों छोटे-बड़े पेड़-पौधे जलकर खत्म हो गए। फायर ब्रिगेड ने एक टैंकर पानी डालने के बाद हाथ खड़े कर दिए। पूरी रात आग जलती रही और सुबह किले की प्राचीर तक पहुंचने के बाद बुझी।

विज्ञापन


अमावस्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। तभी आग भड़क उठी। हड़कंप और भगदड़ मच गई। लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। गुड़मार, पलास, सफेद मूसली, छीता फल, घुंचू, सिहारू, मकुइया आदि के पेड़ और जड़ी बूटियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन


घंटों बाद आई फायर ब्रिगेड ने टैंकर का पानी डाला लेकिन आग काबू में नहीं आई। टैंकर के लिए और पानी उलब्ध नहीं हुआ। पुरातत्व विभाग के यहां तैनात कर्मचारी संरक्षक सहायक रजनीश सिंह का कहना है कि कुछ श्रद्धालु यहां खाना पकाते हैं। रोकने पर भी नहीं मानते। उसी से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed