{"_id":"6abe9e58d23b4c9e17056e37","slug":"fir-registered-for-allegedly-abducting-a-teenage-girl-banda-news-c-212-1-mah1012-152838-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में शिकायत की। बताया कि 29 सितंबर की रात करीब एक बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी 16 साल की बेटी घर में नहीं है। उसने घर में खोजा तो वह नहीं मिली। यह बात उसने परिजन को बताई और फिर खोजबीन शुरू की। आरोप लगाया कि गांव का ही सुनील नाम का युवक, उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। दोनों के बीच बातचीत भी हो रही थी। पुलिस ने सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)
-- -
पांच लोगों पर मारपीट करने की प्राथमिकी
बांदा। कोतवाली नगर के मर्दन नाका निवासी शिवकुमार ने शिकायत की। बताया कि 28 सितंबर को वह अपने घर आया था। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के विशाल, विकास, साहिल, विजय, लकी आए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। उसने विरोध किया तो इन लोगों ने ईंट उठाकर उसे मार दी। इससे वह चोटिल हो गया। मारपीट देख मामा का लड़का कामता प्रसाद बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीटकर जख्मी कर दिया। किसी तरह से झगड़ा बंद हुआ तो यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)