फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR against the accused who cheated by opening a finance company

Banda News: फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखा देने वाले आरोपियों पर एफआईआर

Sun, 17 Aug 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
FIR against the accused who cheated by opening a finance company
बांदा। चार साल छह माह में रकम को दोगुना करने का लालच देकर दो लोगों ने महिला के साथ धोखाधड़ी कर विश्वास में लेकर एक लाख रुपये जमा करा लिए। लुभावने ऑफरों में एक भी पूरे नहीं किए तो महिला ने न्यायालय सीजेएम में वाद दायर कर दो लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी नफीसा बेगम ने न्यायालय सीजेएम के यहां वाद प्रस्तुत कर बताया कि उसके घर में खाईंपार मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान उर्फ जासिम व निम्नीपार मोहल्ला निवासी शीबू उसके घर में तीन अगस्त 2021 को आए थे। उन्होंने उसे अपनी फाइनेंस कंपनी के बारे में बताया और कहा कि यदि एक लाख रुपये वह कंपनी में जमा करे तो चार साल छह माह में कंपनी दो लाख रुपये देगी। इसके अलावा और भी कई लुभावने ऑफर बताए। उनके झांसे में आकर उसने एक लाख रुपये कंपनी में फिक्स कर दिए। उसकी समाप्ति तिथि चार फरवरी 2026 है।
विज्ञापन

इसी तरह से उन्होंने और भी ऑफर दिए थे। जिसमें उसने रकम जमा की थी। लेकिन उसे आज तक कंपनी की ओर से कुछ नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। अन्य लोगों की ओर से दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वास हनन का मामला दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल बलराम ने बताया कि पूर्व में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला ने अब न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब तक कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तीसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed