फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Financial irregularities worth Rs 83.88 lakh detected in 377 gram panchayats

Banda News: 377 ग्राम पंचायतों में पकड़ी 83.88 लाख की वित्तीयअनियमितता

Thu, 21 Dec 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Financial irregularities worth Rs 83.88 lakh detected in 377 gram panchayats
बांदा। मनरेगा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यो में अनियमितताओं की परते खुलने लगी है। ग्राम पंचायत स्तर पर लगाई गई सोशल आडिट टीमों ने 377 ग्राम पंचायतों में टीमों 83.88 लाख से अधिक की अनियमितताएं पकड़ी है।
विज्ञापन


जिले में प्रतिवर्ष करीब 100 करोड़ से अधिक के कार्य ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए जाते है। भारत सरकार मनरेगा से होने वाले विकास कार्यों का सोशल आडिट कराती है। इसके लिए बकायदा ग्राम पंचायत स्तर पर सोशल आडिट टीमें लगाई जाती है। टीमों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया तो 377 ग्राम पंचायतों में 83 लाख 88 लाख 986 रुपये की अनियमितताएं पकड़ी। इसके अलावा तीन करोड़ से अधिक के कार्यो के ग्राम पंचायतों ने मौके पर अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। सोशल आडिट टीमों ने रिपोर्ट जिला विकास विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन




सोशल आडिट टीम द्वारा पकड़ी गई अनियमितताएं

ब्लाक

ग्राम पंचायत

अनियमितताएं

बबेरू
49


846778

बडोखर 49


1926734

बिसंडा
49


1669420

जसपुरा
24


1550998

कमासिन 39


110020

महुआ

70


1199039

नरैनी
54


28968

तिंदवारी 43


1057029



योग-

377


8388986



केस-1

बिसंडा के ग्राम पंचायत बेल्दान में मेडबंदी, तालाब खुदाई, खंडजा निर्माण में 369867 रुपये की अनियमितता पकड़ी गई।



केस-2

जसपुरा के ग्राम पंचायत गाजीपुरा में तालाब खुदाई, मेडबंदी, संपर्क मार्ग के मिट्टी कार्य में 762239 रुपये की अनियमितता मिली।



वर्जन

सोशल आडिट में जो अनियमितताएं मिली है उनकी नए सिरे से जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।

-रमाशंकर, जिला विकास अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed