{"_id":"5e385b758ebc3e4b4604ed01","slug":"film-actors-will-also-give-tips-at-arhar-s-pulses-conference-banda-news-knp5423212141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरहर की दाल सम्मेलन में फिल्म एक्टर्स भी देंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरहर की दाल सम्मेलन में फिल्म एक्टर्स भी देंगे टिप्स
विज्ञापन
ैठक को संबोधित करते डीएम हीरा लाल।
- फोटो : BANDA
जनपद में पहली बार अरहर (दलहन) सम्मेलन की तैयारी है। यह सम्मेलन 10 फरवरी को कालिंजर में होगा। देश के कई चुनिंदा विशेषज्ञ किसानों को उत्पादन और आय बढ़ाने के टिप्स देंगे। सम्मेलन सेलिब्रेट भी होगा। कई मशहूर फिल्मी हस्तियां किसानों और लोगों को टिप्स देंगे।
समीक्षा बैठक में डीएम हीरा लाल ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि पांच फरवरी तक सारी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि जनपद में खरीफ सीजन में एक लाख 15 हजार 296 हेक्टेयर में बुवाई होती है। इसमें 17,753 हेक्टेयर (15.39 फीसदी) में अरहर बोई जाती है। लगभग 26,774 मीट्रिक टन पैदावार होती है।
इसी तरह रबी में 2,89,711 हेक्टेयर में खेती की जाती है। जिसमें 51,110 हेक्टेयर 15.91 प्रतिशत में चना बोया जाता है। 29,884 हेक्टेयर में मसूर और 27,006 हेक्टेयर में सरसों की खेती होती है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि चूंकि यहां के किसान रासायनिक खादों का इस्तेमाल बहुत ही कम करते हैं। इसलिए दालों और अनाजों में स्वाद होता है। इन्हीं सब के मद्देनजर अरहर सम्मेलन किया जा रहा है।
सम्मेलन में अरहर समेत चना, गुड़, सरसों के विशेषज्ञ और व्यापारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में नाना पाटेकर, माधुरी दीक्षित, विवेक ओबराय, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, विद्या बालन, गोविंदा, सनी देओल, राजपाल यादव और रघुवीर यादव आदि को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है।
बैठक में उप कृषि निदेशक एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार सहित डीपीआरओ संजय यादव, उद्यान अधिकारी परवेज खां, डिप्टी आरएमओ गोविंद उपाध्याय, अपर सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद और भूमि संरक्षण अधिकारी आदि शामिल रहे।
-