फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fighting between partners in contracting, a serious

Banda News: ठेकेदारी में साझेदारों के बीच मारपीट , एक गंभीर

Wed, 08 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fighting between partners in contracting, a serious
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र में दो ठेकेदारी के दो पार्टनरों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक ने दूसरे पर चाकू और तमंचे से हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महोखर गांव निवासी राहुल सिंह (35) पाइप लाइन बिछाने का ठेका लेता है। उसका काम डाड़िन पुरवा गांव में चल रहा है। इसमें उसका गांव का ही निवासी पड़ोसी साझेदार है। पीड़ित के अनुसार सोमवार की देर शाम वह गांव के मनोहर चौराहे के पास किराने की दुकान में बैठा था। आरोप है कि किसी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने हमला किया। बताया कि गांव का आदित्य भी पहले उसके साथ काम करता था। एक माह पहले उसने मजदूरों के साथ बदसलूकी की थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मना करने पर उसने विवाद किया था। जिसका उनकी ओर से आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश के चलते उसने करीब अपने साथियों के साथ आकर चाकू व तमंचों की बटों से हमला किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पार्टनर हैं और ठेकेदारी मामले में ही विवाद हुआ है। एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed