फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Festival special train arrived six hours late, passengers tired of waiting

Banda News: छह घंटे विलंब से आई त्योहार स्पेशल ट्रेन, इंतजार कर थके यात्री

Sun, 14 Sep 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Festival special train arrived six hours late, passengers tired of waiting
फोटो-18 : बांदा रेलवे स्टेशन। संवाद
बांदा। त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने दुर्ग से सुल्तानपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालित की है। शनिवार की रात को 10 बजकर 10 मिनट पर बांदा पहुंचने वाली ट्रेन पहले ही दिन छह घंटे की देरी से चार बजकर 10 मिनट पर स्टेशन आई।
विज्ञापन


त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दुर्ग से सुल्तानपुर और सुल्तानपुर से दुर्ग ट्रेन संचालित की है। शनिवार को सुबह सात बजे दुर्ग से ट्रेन सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई। शनिवार की रात को 10 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन को बांदा स्टेशन पहुंचना था, लेकिन विलंब होने की वजह से छह घंटे की देरी से यह ट्रेन रविवार सुबह चार बजकर 10 मिनट पर बांदा स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस ट्रेन में चार एसी बोगी समेत 20 बोगियां लगाई गई हैं। इस ट्रेन का संचालन 29 नवंबर तक होगा। सतना के लोको पायलट हरिहर सिंह व सुनील कुमार और कटनी के गार्ड प्रेमकुमार ट्रेन को लेकर बांदा आए। यहां से लोको पायलट एसके अवस्थी (जूही कानपुर) व उनके सहयोगी, गार्ड आरबी वर्मा ट्रेन को लेकर सुल्तानपुर की ओर रवाना हुए। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक वापसी में भी यह ट्रेन छह घंटे से अधिक देरी से चल रही है। रविवार की शाम को छह बजे तक सुल्तानपुर स्टेशन से दुर्ग के लिए रवाना नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed