{"_id":"6afc9104316fd538de05390a","slug":"female-leopard-enters-animal-enclosure-rescued-after-nine-hours-banda-news-c-212-1-mah1012-154803-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पशुबाड़े में घुसी मादा तेंदुआ, नौ घंटे बाद रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पशुबाड़े में घुसी मादा तेंदुआ, नौ घंटे बाद रेस्क्यू
विज्ञापन
फोटो-4-भूसा कक्ष में बैठी मादा तेंदुआ। स्रोत : पीटीआर
करतल। पशुबाड़े में मवेशियों के लिए भूसा रखने वाले कमरे में अचानक मादा तेंदुआ घुसकर बैठ गई।
इससे मकान मालिक अंकित पटेल और उनका परिवार खौफजदा हो गया। आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। करीब नौ घंटे तक चले इंतजार के बाद वन विभाग की टीम ने चार साल की मादा तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकाला।
घटना 16 नवंबर को पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के दक्षिण पन्ना वन मंडल की महोद्रा रेंज के गांव रैकरा में हुई। दमोह सीमा के पास स्थित गांव में दोपहर करीब ढाई बजे चार साल की मादा तेंदुआ अंकित पटेल के पशुबाड़े में बने भूसा भंडारण कक्ष में घुस गई। इसकी जानकारी होते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें यहां पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित किया।
रात नौ-दस बजे तक इंतजार के बाद भी जब मादा तेंदुआ बाहर नहीं आई तो वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पन्ना टाइगर रिजर्व के टीम लीडर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया और पिंजरे में डाल दिया।
विज्ञापन
फिलहाल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उसे एक दिन निगरानी में रखा गया है। इसके बाद सुरक्षित वन क्षेत्र के खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
डीएफओ अनुपम शर्मा ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। अभियान में दक्षिण पन्ना वन मंडल की एसडीओ रचना शर्मा, महोद्रा रेंज के अधिकारी राहुल मिश्रा, स्थानीय वन अमला और पन्ना टाइगर रिजर्व के स्क्वाड से तफसीर खान समेत अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।