{"_id":"650dd8d24f94d07016032237","slug":"fear-of-murder-of-teenage-girl-expressed-banda-news-c-212-1-sknp1006-2788-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किशोरी की हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किशोरी की हत्या की आशंका जताई
Fri, 22 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
नरैनी। करीब 22 दिन से लापता किशोरी के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पिता का कहना है कि पिछले साल उसने पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गवाही देने से नाराज आरोपी उसकी पुत्री को 30 अगस्त को उठा ले गए हैं। शुक्रवार को एसपी के आदेश पर दोबारा दो लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गिरवां थाना क्षेत्र एक गांव निवासी ने उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि 31 मई 2022 को फतेहपुर जिले के बहरामपुर गांव निवासी अनिकेश उसकी पुत्री को ले गया था। गिरवां थाने में दुष्कर्म व अपहरण समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया था।
हाईकोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई थी। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। गवाही देने पर अनिकेश और एक अन्य मनीष ने उसे धमकी दी थी। इसके बाद 30 अगस्त 2023 को सूना मौका पाकर पुत्री को दोबारा घर से उठा ले गए।
विज्ञापन
आशंका जताई कि आरोपियों ने उसकी पुत्री की हत्या करके लाश गायब कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिरवां थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
-