{"_id":"65b7ec3724eafe5e940a1f9b","slug":"father-murdered-by-hitting-an-ax-on-the-head-banda-news-c-212-1-sknp1006-106584-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पत्नी को पीटने से रोकने पर गुस्साए युवक ने वृद्ध पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इससे उनकी मौत हो गई। आरोपी मौके से भाग निकला।
बबेरू कोतवाली के निभौर गांव के झूरा ताला गांव निवासी मइयादीन निषाद (70) बड़े पुत्र बुद्धराज ने बताया कि वह चार भाई हैं। तीसरे नंबर का भाई लल्लू सोमवार को तड़के करीब तीन बजे घरेलू कलह में पत्नी कौशल्या की पिटाई कर रहा था। बगल में मइयादीन अपनी काॅलोनी में छोटे पुत्र प्रकाश के पुत्र अंकुश के साथ सो रहे थे।
मारपीट की आवाज सुनकर मइयादीन बहू को बचाने लल्लू के घर पहुंच गए और लल्लू को पीटने से मना किया। इस पर लल्लू ने उन पर हमला बोल दिया। इस पर पिता कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिए। कुल्हाड़ी से दरवाजा चीरकर पिता को घसीटकर आंगन में ले आया और कुल्हाड़ी से सिर में तीन से चार वार कर मौत के घाट उतार दिया। पौत्र अंकुश ने दौड़कर अन्य परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध को बबेरू सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी जिला अस्पताल के मेमो से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है न ही किसी ने हमें घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
शराब का लती है लल्लू, पुलिस कर रही तलाश
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के झूरा ताला पुरवा में हुई घटना में बड़े पुत्र बुद्धराज ने बताया कि पिता मइयादीन के नाम एक बीघा जमीन है। जमीन के 26 साल पहले पांच हिस्से किए गए थे। एक हिस्सा मइयादीन के पास और चार हिस्से पुत्र बुद्धराज, गयाप्रसाद, लल्लू और प्रकाश को मिले थे। आरोपी व अन्य पुत्र खेती के साथ मजदूरी भी करते हैं।
पिता को काॅलोनी मिली थी। सभी पुत्र उन्हें खाना-पानी देते थे। वारदात के समय लल्लू शराब के नशे में था। झगड़े की मुख्य वजह शराब का नशा है। पूरा परिवार खेतिहर मजदूर है। आरोपी के भी चार पुत्र हैं। किस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था, यह बात बुद्धराज नहीं बता सका। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।