फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father-in-law and daughter-in-law woke up together and their eyes became moist.

Banda News: ससुर-बहू की एक साथ उठी अर्थियांए आंखें हुईं नम

Fri, 24 May 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and daughter-in-law woke up together and their eyes became moist.
नरैनी। ससुर और पुत्रवधू की एक साथ अर्थियां उठीं तो अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की आंखे नम हो गईं। अंतिम संस्कार भी उनके खेत में किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात बालू भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से पोंगरी गांव निवासी एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गए थे। इनमें ससुर-बहू की मौत हो गई थी। गांव में मातम का माहौल रहा। ज्यादातर घरों में चूल्हे भी नहीं जले। राजनैतिक दलों के लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। कोतवाली क्षेत्र के पोंगरी गांव निवासी राजकुमार मिश्रा परिवार के साथ कामतानाथ दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से वह बुधवार की रात ऑटो से वापस लौट रहे थे।
जमवारा गांव के पास डंपर ने आटो में साइड से टक्कर मार दी थी। जिससे राजकुमार मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी बहू सीमा की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शुक्रवार को दोनों का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। एक साथ परिवार की दो चिताएं जलती देख लोगों का दिल दहल गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई जुगुल किशोर ने बताया कि उनका 100 लोगों का परिवार है। कभी उनके परिवार में ऐसा हादसा नही हुआ है। पूरे गांव में शोक व्याप्त है। गांव की सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के ज्यादातर घरों में दो दिन से चूल्हे नहीं जले। इस दुखद घटना की सूचना पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक ओममणी वर्मा, बसपा नेता मयंक द्विवेदी सहित गांव और क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करने दिवंगत परिवार के घर पहुंचे। उधर, इस हादसे में घायल पांच सदस्यों का इलाज अभी कानपुर हैलट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटना से नहीं लिया सबक, दिन भर गुजरे बालू से भरे ट्रक

नरैनी। बालू से भरे डंपर से दो लोगों की मौत हो जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने इस दुर्घटना से सबक नहीं लिया।पूरे दिन बालू भरे ट्रक, डंपर और डग्गी सड़कों पर धमाचौकड़ी करते रहे। करतल मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगा रखी है। यहां तैनात सिपाही खनिज संपदा की जांच के लिए लगाए गए हैं। इसके बाद भी बिना रॉयल्टी लिए और ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से बेलगाम होकर दिन रात फर्राटा भरते हैं। जिनके ऊपर कोई अंकुश नहीं है। तहसील प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसी प्रकार अजयगढ़ मध्य प्रदेश से अवैध बिना रवन्ना ओवरलोड बालू लादकर ट्रक कालिंजर थाना के सामने से गुजरते हैं। सूत्रों की माने तो इस खेल में पुलिस भी संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed