{"_id":"650de44ef5f98624c00bf955","slug":"farmers-took-to-the-streets-against-land-acquisition-banda-news-c-212-1-bnd1001-2760-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान
Sat, 23 Sep 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा के गांव पुनाहुर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान सड़क पर उतर आए। उन्होंने कचहरी के सामने रैली निकाली। डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन होगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसान कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अतर्रा के गांव पुनाहुर में जबरिया किसानों की जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। इससे किसानों में रोष बना हुआ है।
उसको रुकवाया जाना चाहिए और यह कार्रवाई नियमानुसार होनी चाहिए। बैंकों के माध्यम से किसानों को नोटिस व आरसी जारी की जा रही है। यह उत्पीड़न रोका जाना चाहिए। अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या दूर की जाए। बिजली जर्जर लाइनों को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
तहसील के कई गांवों में अन्ना जानवरों से किसान परेशान हैं। सहूरपुर से ब्लॉक तिंदवारी के लिए संपर्क मार्ग बनवाया जाए। किसानों ने कहा कि यह मांग पिछले कई समय से की जा रही हैं, लेकिन लगातार उपेक्षा हो रही है।
जिससे विद्यार्थियों की समस्या हल हो सके। इस दौरान जिला महासचिव अवधेश सिंह पटेल, रेवती रमन, राजू यादव, रोनी सोनिया, शिव कली, मनोज, कामता प्रसाद, गंगा यादव, जयराम तिवारी, जगन्नाथ, अनीता सिंह, कमलनयन पंडित आदि शामिल रहे।