फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers received compensation from breaking Murray HT line

एचटी लाइन टूटने से मरे किसानों को मिले मुआवजा

Tue, 08 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Tue, 08 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers received compensation from breaking Murray HT line

विज्ञापन

बांदा। किसान समस्याओं के निस्तारण की मांग लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए डीएम को दिए ज्ञापन में जिला प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।

प्रदेश सचिव मनरूप सिंह परिहार ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से पलरा विद्युत उपकेंद्र की एचटी लाइन टूटी पड़ी है। इसमें 13 नवंबर को किसान रमापति सिंह की मौके पर मौत हो गई। भोलिया पत्नी नत्थू प्रजापति गंभीर रूप से झुलस गई। तहसील से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार की, पर कोई मुआवजा व राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


महिला किसान राजाबाई त्रिपाठी के यहां विभाग ने लाखों का फर्जी बिल भेज दिया। अब कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। चारा-भूसा संकट से मवेशी मर रहे हैं। उन्होंने किसानों को 20 किलो गेहूं व 10 किलो चावल प्रति यूनिट कैंप के जरिये वितरित कराने की मांग की। ठंड से बचाने के लिए किसानों को कंबल बांटने, बैंकों के कर्ज माफ करने, बेटियों की हाथ पीले करने को एक लाख रुपये अनुदान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मांगे न मानने तक आंदोलन जारी रहेगा। रमापति सिंह, कमला सिंह, राजाबाई त्रिुपाठी, जानकी श्रीवास, राजकरन, रमेश तिवारी, शैलेश वाजपेयी, नरेंद्र गुप्ता, जगदीश गुप्ता, रामचरन यादव, नत्थू प्रजापति, प्रेमनारायण तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed