{"_id":"6504abfa329b3467a70038f4","slug":"farmers-raised-slogans-against-the-electricity-department-banda-news-c-212-1-bnd1001-2530-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली विभाग के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली विभाग के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी
Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के तहसील अध्यक्ष बृजराज सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं को गोशालाओं में सुरक्षित कराया जाए। बिजली की अघोषित कटौती बंद की जाए। किसानों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। क्षेत्र की सहकारी समितियों में यूरिया व डीएपी की उपलब्धता कराई जाए।
पेयजल योजना के तहत गांवों की खोदाई के दौरान खराब की गई सड़कों एवं रास्तों को ठीक कराया जाए। क्षेत्र में किसानों को बैंक के द्वारा जारी की गई आरसी वापस ली जाए। किसानों का उत्पीड़न बंद कराया जाए। कई जगह बिजली के खंभे टूटें हैं, जहां हादसे का डर बना रहता है। नए खंभे लगाए जाएं। चेतावनी में कहा कि समस्या का समाधान 20 सितंबर तक नहीं किया जाता है तो चक्का जाम किया जाएगा। जिला महासचिव अवधेश सिह पटेल, मंडल अध्यक्ष कमलनयन सिंह, गोरेलाल सिंह, देशराज, ललित कुमार, पप्पू प्रजापति, अजय कुमार मौजूद रहे।
-- -- -- -- -