फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers concerned over delay in crop insurance survey.

Banda News: फसल बीमा के सर्वे में देरी पर किसान चिंतित

Wed, 30 Sep 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 30 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers concerned over delay in crop insurance survey.
बांदा। खरीफ फसलों पर अतिवृष्टि से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। जय जवान-जय किसान एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यावधि सर्वे की मांग की है। संगठन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा और कलक्ट्रेट में धरना भी दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अनुसार 24 से 26 सितंबर की बारिश से फसलों को और क्षति हुई। संभावित उपज में 50 फीसदी से अधिक कमी पर मध्यावधि सर्वे का प्रावधान है। इससे किसानों को बीमित राशि की 25 फीसदी तक तत्काल सहायता मिलती है। संगठन ने बताया कि फसल बीमा और राजस्व विभाग के सर्वे की अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं।
विज्ञापन

राजस्व सर्वे में 33 फीसदी से अधिक क्षति पर अधिकतम दो हेक्टेयर तक सहायता मिलती है। बीमा सर्वे मौसम से संभावित उपज में कमी का आकलन करता है। एसोसिएशन ने खरीफ 2025 की लंबित बीमा पॉलिसियों के भुगतान की भी मांग की। एसोसिएशन ने चित्रकूटधाम और झांसी मंडल के आयुक्तों को भी भेजे पत्र में सर्वे कराने की मांग की है। गुलाब सिंह, घनश्याम, राजाराम, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed