फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Instructions to streamline arrangements for the Navratri fair.

Banda News: नवरात्र मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Thu, 01 Oct 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to streamline arrangements for the Navratri fair.
गिरवां। श्री सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी मंदिर पर 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले दस दिवसीय शारदीय नवरात्र मेला महोत्सव को लेकर बुधवार को विंध्यवासिनी चौकी में पीस कमेटी की बैठक हुई। उप जिलाधिकारी ने बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है इसलिए व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े। बैठक में श्री सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी प्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक तिवारी, प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, ऋषि कुमार अवस्थी, थानाप्रभारी गिरवां सुरेश कुमार सैनी, चौकी प्रभारी मुकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed