फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for a permanent bridge over the Yamuna; memorandum submitted to the Chief Minister.

Banda News: यमुना पर पक्के पुल की मांग, मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Wed, 30 Sep 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for a permanent bridge over the Yamuna; memorandum submitted to the Chief Minister.
बांदा। जसपुरा ब्लॉक के मड़ौली कला-अड़ावल के ग्रामीणों ने पक्के पुल की मांग की है। पुल निर्माण संघर्ष समिति ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना पर छह-सात महीने अस्थायी पीपे का पुल बनता है। बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, कानपुर के करीब साढ़े चार हजार लोग आवागमन करते हैं। मानसून में पुल हटाए जाने से पांच-छह महीने मार्ग बंद रहता है। इससे लोगों को चिकित्सा, शिक्षा और रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी होती है। उन्हें 40-50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। पक्का पुल बनने से बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर के गांवों को लाभ मिलेगा। कानपुर, प्रयागराज, महोबा से संपर्क सुगम होगा। व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को सहूलियत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष केशव तिवारी समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed