{"_id":"658dc6c827249384070d0b17","slug":"farmer-trapped-in-truck-and-dragged-along-with-bike-for-200-meters-banda-news-c-212-1-sknp1006-5674-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक में फंसकर 200 मीटर तक बाइक समेत घिसटा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक में फंसकर 200 मीटर तक बाइक समेत घिसटा किसान
विज्ञापन
बांदा। खेत से होकर घर जा रहे बाइक सवार किसान को सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान समेत बाइक ट्रक में फंस गई और 200 मीटर तक घिसटते हुए चली गई। इससे किसान का शव मांस के लोथड़ों के रूप में कई भागों में बट गया। घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। रात में राहगीर की सूचना पर थाना पुलिस ने बाइक नंबर से उसकी शिनाख्त कराई तब परिजनों को सुबह जानकारी हो सकी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी विद्या भूषण पटेल (34) किसान था। वह बुधवार की रात करीब पौने 11 बजे अपने खेत देखकर वापस गांव जा रहा था। रात में घने कोहरे के कारण कैरी गांव के मोड़ पर सामने से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे किसान बाइक समेत ट्रक में फंस गया और करीब 200 मीटर दूर तक घिसट गया। जिससे उसका शव क्षत विक्षत होकर कई टुकड़ों में मांस के लोथड़ों के रूप में बदल गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला ट्रक चालक मौके से ट्रक समेत भाग निकला। रात में वहां से गुजरे राहगीरों ने गश्त कर रही बिसंडा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने पहुंचकर बाइक नंबर के आधार पर शव की शिनाख्त कराई। तब जाकर सुबह परिजनों को जानकारी हो सकी।
विद्या भूषण के भतीजे प्रदीप ने बताया कि वह खेती किसानी करते थे। उनके पास 14 बीघा जमीन है। रात में खेत देखकर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। शव के रूप में उन्हें चाचा के अवशेष मिले हैं। तीन भाइयों में यह सबसे छोटे थे। दो पुत्र एक पुत्री है। पत्नी प्रियंका पटेल हैं।
विज्ञापन
बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कोहरे के कारण कैरी गांव के मोड़ में हादसा हुआ है। बाइक भी ट्रक से फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटी है। इससे चालक का शव क्षत विक्षत हो गया था। बाइक नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त कराई। परिजनों ने कपड़ों से उसे पहचाना था। शव के अवशेष का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।