{"_id":"5df7cdea8ebc3e87df028318","slug":"farmer-s-body-found-in-farm-fear-of-murder-banda-news-knp532636093","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
घटनास्थल पर शोकग्रस्त परिजन और गांव की महिलाएं।
- फोटो : BANDA
फोटखप्टिहा कलां (बांदा)। पैलानी थाना क्षेत्र के शिवपाल डेरा में 55 वर्षीय किसान बद्री विशाल निषाद उर्फ भुल्ला पुत्र परागीलाल का शव घर से करीब आधा फर्लांग दूर खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। कहा है कि शनिवार को देर रात अज्ञात व्यक्ति उसे घर से लिवा ले गए थे। उधर, पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बद्री विशाल के पुत्र दिलीप ने बताया कि रविवार को रात करीब 10 बजे उसके पिता को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ घर से ले गया था। सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में उनका शव मिला। दिलीप के मुताबिक गर्दन में फंदा कसने के निशान और सीना व घुटनों में भी हल्की चोट थी। कहा कि गला दाबकर हत्या की गई है। हालांकि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बद्री विशाल खप्टिहा कलां में कपड़े की दुकान भी किए था। परिवार में कुल 96 बीघा जमीन बताई गई है। इसमें लगभग 16 बीघा जमीन पर बद्री विशाल खेती कराता था। कुल छह भाई बताए गए।
थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह और खप्टिहा कलां चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उधर, देर शाम थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस्म पर कोई चोट के निशान नजर नहीं आए। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत प्रतीत हो रही है। कहा कि फिलहाल मृतक के परिजनों से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
खदान संचालकों ने ली है किसान की जमीन
बांदा/खप्टिहा कलां। किसान बद्री विशाल निषाद की मौत के तार नजदीक स्थित बालू खदान से भी जुड़े हो सकते हैं। उसके भाई दयाराम और सियाराम ने बताया कि खदान संख्या-62 का कैंप कार्यालय और रास्ता आदि बद्री विशाल के खेत से ही है। भाइयों के मुताबिक बद्री ने खदान संचालकों को अपनी 22 बीघा जमीन एग्रीमेंट के आधार पर दी थी। अभी भी उसी भूमि में खदान वालों का कैंप आदि है। तीन दिन पूर्व ही खदान पुन: चालू हुई है। बद्री विशाल लगभग रोजाना उनके कैंप जाता था। भाइयों के मुताबिक रविवार की शाम भी वह खदान कार्यालय गया था। वहां से वापस नहीं लौटा। सुबह खेत में शव मिला।