फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer killed in bike collision, three injured

Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत

Tue, 21 Feb 2023 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 Feb 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in bike collision, three injured
बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- घायलों में आर्मी का हवलदार भी घायल
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर पीछे बैठे किसान की गिरकर मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक आर्मी हवलदार समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।
बबेरू कस्बा निवासी अशोक (42) आर्मी में अमृतसर में हवलदार हैं। मंगलवार दोपहर वह अपने रिश्ते के साले बेर्रांव गांव निवासी शिवकुमार (50) के साथ बांदा आ रहा था। बाइक हवलदार चला रहे थे। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के मुरवल डिग्री कॉलेज के पास मुस्कुरा गांव से तिलौसा जा रहे दूसरे बाइक चालक रामजीत (19) से भिड़ंत हो गई। हादसे में रामजीत व उसकी मां मुन्नी देवी (35), हवलदार और साला शिवकुमार घायल हो गए। घायल किसी तरह ऑटो से बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान किसान शिवकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल अशोक ने बताया कि शिवकुमार के दो पुत्र और एक पुत्री है। हादसे के समय वह बाइक पर पीछे बैठा था। बाइकों की भिड़ंत में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। ट्रामा सेंटर के ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed