{"_id":"6abe9da9d872e1a08d0f8c6e","slug":"farmer-dies-of-shock-after-crop-failure-banda-news-c-212-1-sknp1006-152845-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फसल खराब होने पर किसान को लगा सदमा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फसल खराब होने पर किसान को लगा सदमा, मौत
विज्ञापन
-कमासिन थाना क्षेत्र के पच्छू थोक की घटना
-पुलिस ने तबीयत बिगड़ने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बारिश का पानी खेत में भरने से धान की फसल खराब होने पर किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन का कहना है कि फसल बर्बाद होते देखकर किसान सदमे में आ गया और घर लौटने के बाद अचेत हो गए। कमासिन सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस अचानक तबीयत बिगड़ने की बात कह रही है।
कमासिन थाना क्षेत्र के पच्छू थोक निवासी लोटन (60) बुधवार सुबह खेत देखने गए थे। दोपहर में घर लौटने के बाद वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें कमासिन सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई शिवचरन ने बताया कि लोटन के पास करीब तीन बीघा खेती थी। इसमें धान की फसल बोई थी। लगातार बारिश से खेत में पानी भर गया और फसल खराब होने लगी थी। उनका कहना है कि फसल की स्थिति देखकर लोटन को सदमा लगा, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। लोटन के परिवार में पत्नी तुलसा देवी और एक पुत्र है। कमासिन थाना प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।