{"_id":"6782e1feaa24702ad9084216","slug":"farmer-died-due-to-vehicle-collision-banda-news-c-212-1-sknp1006-120546-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
अवधेश सिंह
- फोटो : स्रोत- परिजन
बांदा। किराना की दुकान से घरेलू सामान लेकर घर जा रहे किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अवधेश सिंह उर्फ कल्लू (35) शुक्रवार की रात गांव में स्थित किराना की दुकान घरेलू सामान लेकर घर जा रहे थे, तभी घर के पास ही वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। परिजन व पुलिस ने रात में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसी रामबाबू ने बताया कि वह अपने घर का इकलौता था। घर में पत्नी पूजा व दो पुत्रियां हैं। अवधेश खेती किसानी करता था। 10 बीघा जमीन है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन