फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Explanation sought from medical officer on negligence

Banda News: लापरवाही पर चिकित्साधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 01 Sep 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from medical officer on negligence
बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप ने जन्म के समय सभी बच्चों को आवश्यक दवाएं दिलाये जाने में कमी पाए जाने पर तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी एवं सीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों का निर्देश दिए कि जो बच्चे टीकाकरण में छूट गए हैं, उनका टीकाकरण कराया जाए। रिक्त चिकित्सकों की संविदा पर नियुक्ति के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति से मरीजों की सुविधाये, स्ट्रक्चर एवं संसाधन की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम राजेश कुमार, सीएमओ अनिल श्रीवास्तव सहित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed