फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Examination for selection in NCC

एनसीसी में चयन के लिए हुई परीक्षा

Fri, 06 Jul 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 06 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Examination for selection in NCC
एनसीसी कैडेट्स चयन के लिए लिखित और दौड़ते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
 नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को नए कैडेट्स की चयन प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले दौड़ हुई। इसमें सफल छात्रों की लिखित परीक्षा हुई। अगले चरण में इनका साक्षात्कार और मेडिकल होगा। सभी परीक्षाओं में सफल होने पर ही एनसीसी के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन


समादेश अधिकारी कर्नल टीके मुखर्जी के निर्देश पर एनसीसी जूनियर डिवीजन के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। जेएन डिग्री कालेज के खेल मैदान में शुक्रवार को बजरंग इंटर कालेज के 80 छात्रों ने भाग लिया। मानक पूरा करके सफल रहे छात्रों की लिखित परीक्षा कराई गई। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों का साक्षात्कार और उसके बाद मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन


बताया कि चयनित छात्रों को पढ़ाई के साथ विद्यालय में सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण भारतीय सेना के अधिकारी देंगे। दो वर्षीय प्रशिक्षण के बाद परीक्षा होगी। इसमें सफल कैडेट्स को ए प्रमाण पत्र दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया चीफ आफीसर मंगल प्रसाद, सूबेदार गणेश प्रसाद चौबे व विजयचंद्र ध्यानी, हवलदार अजय सिंह व वेद प्रकाश की देखरेख में हुई। अंडर आफीसर अजय कुमार प्रजापति, ज्ञानेश्वर, राकेश कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed