फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Even after 10 days the attackers of the former block chief have not been arrested

Banda News: 10 दिन बाद भी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं

Wed, 23 Aug 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Even after 10 days the attackers of the former block chief have not been arrested
बांदा। व्यावसायिक लेनदेन के चलते पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसपुरा को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में वह विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। उधर, आरोपी पक्ष भी डीएम और एसपी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रख चुका है। इससे पुलिस इस घटना को लेकर बारीकी से जांच कर रही है। नतीजे में घटना के 10 दिन गुजरने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव पिपरवाडेरा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिश्रीलाल कश्यप (40) को 11 अगस्त की रात फतेहपुर से लौटते समय हेलमेट और मुंह बांधे बाइक सवार दो लोगों ने कार रुकवा कर उनके सीने में पिस्टल लगा दिया था।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा हाथ का झटका देने पर गोली उनकी बाईं जांघ को चीरते हुए निकल गई थी। घायल ब्लॉक प्रमुख का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया गया था। इस घटना पर उन्होंने अपने पारिवारिक चाचा फूलचंद्र निषाद व उनके दो बेटों अजय और आशीष के खिलाफ दो करोड़ 38 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद के चलते गोली मारने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में पैलानी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद आरोपी पक्ष की ओर से उनके परिजनों व ग्रामीणों ने आरोप को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

इस पूरे प्रकरण पर सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही वह जांच के बाद इसका खुलासा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed