फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Equipment worth 15 lakhs given for Kovid ward

कोविड वार्ड के लिए 15 लाख के दिए उपकरण

Wed, 19 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Equipment worth 15 lakhs given for Kovid ward
बांदा। कोविड-19 महामारी से चित्रकूटधाम मंडल और खासकर बांदा में हो रही मौतों और बड़ी संख्या में संक्रमितों की खबरों पर देश के मशहूर स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) अल अमीन एजुकेशनल एंड चेरिटेबल फाउंडेशन ने मुख्यालय स्थित मंडलीय कोविड एल-2 अस्पताल को बड़ी राहत और सौगात दी है। लगभग 15 लाख रुपये के मेडिकल उपकरण, बेड, ऑक्सीजन मशीन इत्यादि उपलब्ध कराकर 35 बेड क्षमता का वार्ड तैयार किया है। बुधवार को सादे समारोह में इसकी शुरुआत हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में नव निर्मित मंडलीय अस्पताल भवन के एक वार्ड को अल अमीन फाउंडेशन ने कोविड-19 फै सेलिटी वार्ड के रूप में तब्दील किया है। इसमें 35 बेड (मेटल पैनल एवं साइड लॉकर), 15 आक्सीजन कंस्ट्रेशन मशीनें, 5 पल्स आक्सीमीटर और एक स्ट्रेचर से लैस किया है। बुधवार को फाउंडेशन की टीम ने बेड, मशीनें आदि लगाकर टेस्टिंग की। फाउंडेशन को इस काम के लिए प्रेरणा देने वाले मदरसा जामा अरबिया हथौरा के संचालक मौलाना हाफिज कारी हबीब अहमद ने दुआ कराकर वार्ड की शुरुआत कराई। उन्होंने पूरे मुल्क से कोरोना महामारी खात्मे की दुआ की।
विज्ञापन

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल रहमान मंगेरा, डॉ. मुल्ला इमरान, मेडिकल इंचार्ज डॉ. इस्लाम मोहम्मद तव्वाब, एल उस्मान गनी, इब्राहीम डिपोटी और जुनैद सुलेमान समेत सीएमएस डॉ. यूबी सिंह, मदरसा हथौरा के कारी मुफ्ती नजीब अहमद, मौलाना इफ्तिखारुल हसन, मौलाना अब्दुल रज्जाक सहित जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष हाजी शकील अली, सीरजध्वज सिंह, सेवर्स आफ लाइफ संगठन अध्यक्ष सलमान खां, डॉ. एमडी शरीफ, शब्बीर अली बबलू, मो. शाकिर, मुजीब अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो और भी देंगे सहयोग
फाउंडेशन अध्यक्ष अब्दुल रहमान मंगेरा ने बताया कि उनका फाउंडेशन देश के कई राज्यों गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलागंना और यूपी में गरीबों की मदद और खिदमत के काम बिना किसी स्वार्थ कर रहा है। कहा कि बांदा में जरूरत पड़ी तो मदद दी जाएगी। मुकामी लोगों को भी इसमें आगे आना चाहिए।

बताया कि एक कंस्ट्रेशन मशीन से जरूरत पड़ने पर ट्राई-वे लगाकर तीन मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकती है। यह मशीन 100 घंटे लगातार चालू रह सकती है। उधर, फाउंडेशन के काम को जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मो. रफीक (एमडी) ने सराहते हुए आभार जताया। भविष्य में भी यहां के बाशिंदों को सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed