{"_id":"0222c06c9eaae0bf67b5075cf45e143d","slug":"enlarged-hand-to-help-disabled-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग किसान की मदद के लिए बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग किसान की मदद के लिए बढ़े हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चार दशक से कटे पैर में लाठी बांधकर हल चला रहे किसान
विज्ञापन
देवराज यादव की गुमनामी अब दूर होने लगी है। ‘अमर उजाला’ और सोशल मीडिया
में उसकी कहानी छपने के बाद मदद के लिए हाथ बढ़ने लगे हैं। राजस्थान के
मशहूर जयपुर फुट न्यूयार्क ने देवराज को अपने खर्च पर कृत्रिम पैर लगवाने
का आफर दिया है।
बबेरू तहसील के पतवन गांव में मजरा एमपी का पुरवा का लघु सीमांत किसान देवराज यादव अपना दाहिना पैर गंवाने के बाद करीब 40 साल से कटे पैर में लाठी बांधकर खेत में हल चला रहे हैं। उनके पास सिर्फ चार बीघा जमीन है।
देवराज के इस हौसले की खबर बृहस्पतिवार को फोटो सहित अमर उजाला में छपी। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सागर देवराज से मिले और उनकी फोटो फेसबुक के जरिये सोशल मीडिया में डाल दी।
देवराज से मिलकर लौटे आशीष सागर ने बताया कि कृत्रिम शरीर अंग तैयार करने वाली देश की मशहूर कंपनी जयपुर फुट न्यूयार्क ने मीडिया से खबर मिलने के बाद अपने दो साथियों शाहनवाज मलिक और दिलनवाज पाथा के जरिये संदेश भेजा है कि किसान का दाहिना कृत्रिम पैर उनकी संस्था अपने खर्च पर लगवाएगी।
एक अन्य समाजसेवी प्रेम भंडारी ने किसान के लिए व्हीलचेयर और कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। समाजसेवी आशीष सागर ने बताया कि देवराज खुद्दार और स्वाभिमानी मिजाज के हैं। वे किसी से मदद लेने के मूड मेें नहीं है। बेटे उमाशंकर यादव से कहा है कि वह अपने पिता को मदद के लिए यह प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए राजी करे।